फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सात दिन बाद भी जिले को नहीं मिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक करोल के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के सात दिन बाद भी नया सीएमओ नहीं मिल पाया है। सरकार की ओर से न तो किसी नए अधिकारी की तैनाती की गई है और न ही किसी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे सीएमओ कार्यालय में प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अधिकारी के न होने से कार्यालय में फाइलों के ढेर लग गए हैं। बिना हस्ताक्षरों के कई महत्वपूर्ण फाइलें लटकी हुई हैं। इससे जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। विभाग के अधिकारी नए आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी जब पद रिक्त हुआ था, तब क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा को सीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। इससे काम सुचारु रूप से चलता रहा था। हालांकि, इस बार किसी को कार्यभार न मिलने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें