फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचकर्म तकनीशियन कोर्स के लिए 22 ने लिया प्रवेश

Sat, 08 Aug 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग के पंचकर्म तकनीशियन कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिला आयुष अस्पताल धर्मशाला में नौ और देहरा अस्पताल में 13 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शेष अभ्यर्थी सोमवार को दाखिला लेंगे। दोनों अस्पतालों में इस कोर्स के लिए 16-16 सीटें स्वीकृत हैं। इनमें 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं और 50 प्रतिशत पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। धर्मशाला अस्पताल में एक पंचकर्म विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) भी की जाएगी।
विज्ञापन

12वीं पास योग्यता वाले इस एक वर्षीय कोर्स में प्रशिक्षुओं को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सैद्धांतिक (थ्योरी) और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें रोगियों की देखभाल, पंचकर्म प्रक्रियाओं की तैयारी, उपचार विधियों का संचालन, स्वच्छता मानकों का पालन और तकनीकी दक्षता सिखाई जाएगी।
आयुष विभाग का उद्देश्य प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों और वेलनेस केंद्रों में कुशल तकनीशियनों की उपलब्धता बढ़ाना है, जिससे प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

-
पहले दिन धर्मशाला में नौ और देहरा में 13 बच्चों ने दाखिला लिया है। सोमवार को यह संख्या बढ़ेगी। सभी सीटें भरने के बाद कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। -डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें