धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के प्रधान-उपप्रधानों की रविवार को बैठक हुई। बैठक में प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान समस्या उठाई गई कि पटवार सर्किल में हर महीने तहसीलदार का दौरा होना चाहिए।
इसके अलावा चामुंडा मंदिर में जो एक रास्ता बंद पड़ा है, उसे जल्द खोला जाए। वहीं, बैठक में निर्णय लिया गया कि नशे के खिलाफ पंचायतों की ओर से एक अभियान छेड़ा जाएगा, जिसमें बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, पंचायतों में चल रहे कार्यों में आने वाली रुकावटों के बारे में भी चर्चा हुई। साथ ही चामुंडा के पास उपतहसील खोलने की बात हुई। सभी प्रधानों ने निर्णय लिया है कि उपायुक्त धर्मशाला से बात कर इन समस्याओं को हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में हिमानी चामुंडा मंदिर में पंचायत प्रधान और उपप्रधान को मेंबर बनाने का भी मुद्दा उठा गया।