फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसआई की टीम ने जिला प्रशासन के साथ किया समझौता ज्ञापन

विज्ञापन
Team will conduct technical survey in Jadarangal
विज्ञापन
जदरांगल में टेक्निकल सर्वे करेगी टीम
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन को बनाने की कवायद तेज
जीएसआई की टीम ने जिला प्रशासन के साथ किया समझौता ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम एक बार फिर से जदरांगल में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन को बनाने की कवायद को लेकर पहुंची है। भूमि के जियो टेक्निकल सर्वे से पहले जीएसआई ने जिला प्रशासन के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया।
तीन सदस्यीय टीम तीन-चार तक धर्मशाला में जदरांगल में जमीन का टेक्निकल सर्वे करेगी। रिपोर्ट आने के बाद जदरांगल में फॉरेस्ट लैंड का एफसीए केस फिर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भेजा जाएगा। गौर रहे कि इससे पहले जीएसआई की ओर से किए गए सर्वे की रिपोर्ट में जदरांगल की जमीन पर भवन बनाने को हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं अब यह टीम अंतिम सर्वे कर जदरांगल में भवन निर्माण से संबंधित फाइनल रिपोर्ट जिला प्रशासन के सुपुर्द करेेगी। इसके बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इससे पहले भी जीएसआई की टीम जदरांगल में सीयू का दौरा कर चुकी है, जो कि प्रारंभिक सर्वे था। इस सर्व की रिपोर्ट में जदरांगल में चिह्नित जमीन के कुछ हिस्से को छोड़कर अन्य हिस्से को भवन निर्माण संबंधी हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन

कोट्स
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की जदरांगल में चिह्नित जमीन का निरीक्षण करने ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम फिर धर्मशाला पहुंची है। अब जीएसआई की टीम अंतिम सर्वे कर जिला प्रशासन को फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। - डॉ. निपुण जिंदल, जिलाधीश, कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें