फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 28 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Fri, 27 Aug 2021 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

चयनित खिलाड़ी जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खो-खो संघ कांगड़ा के महासचिव पीके राणा ने बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष आनंद धीमान की उपस्थिति में टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के  घुमारवीं (बिलासपुर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिले की बालक व बालिका टीम घोषित कर दी गई है। गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पठियार के प्रांगण में आयोजित चयन प्रक्रिया में 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


जिला खो-खो संघ कांगड़ा के महासचिव पीके राणा ने बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष आनंद धीमान की उपस्थिति में टीमों का चयन किया गया। बालक वर्ग से राहुल, आर्यन, प्रिंस, समीर, अक्षय, विनोद, कर्ण, मोहित, दुर्गा, विनीत, अंशुल, साहिल, रमन व साहिल कुमार और बालिका वर्ग से अनीशा, सविता, कोमल, ज्योति, सविता, काजल, रुचि, साक्षी, गुंजन, जाह्नवी, अनिता, रुचि, शिवानी व सोनाक्षी का चयन हुआ है। चयन ट्रायल में संघ के संगठन सचिव निरंजन मिन्हास, सुनील कुमार, कैलाश शर्मा, प्रवीण सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, पुष्पराज, भीमचंद, मनु सूद, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, अनुषा शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें