फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पुलिस अधिकारियों संग 900 जवान संभालेंगे सुरक्षा-व्यवस्था

विज्ञापन
तपोवन स्थित विधानसभा में शीतकालीन सत्र में सुरक्षा के लिए सिविल में तैनात पुलिस कर्मियों को दिश? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा परिसर तपोवन में आज से शुरू हो रहे शीत सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। विधानसभा सत्र में 15 पुलिस अधिकारियों के साथ 900 पुलिस व होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

शीत सत्र के दौरान धर्मशाला-तपोवन विधानसभा परिसर को सात विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां पर हर सेक्टर की जिम्मेदारी एक आला अधिकारी के पास होगी। इस दौरान बिना पास के किसी भी व्यक्ति को जोरावर स्टेडियम से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं रैलियों के लिए इस बार जोरावर स्टेडियम के बजाय दाड़ी मेला मैदान को चुना गया है। विस सत्र में आने वाले वाहनों को दाड़ी मेला ग्राउंड या अन्य संपर्क मार्गों पर खड़ा किया जा सकेगा, जबकि बाजार और मुख्य सड़क पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार विस सत्र के दौरान पूर्व की भांति व्यवस्थाएं की जाएंगी। शहर के एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है। इस दौरान धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर शीला चौक में पुलिस का एक अस्थायी नाका रहेगा। इसके अलावा तपोवन विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर भी सिद्धवाड़ी में अस्थायी नाका बनाया गया है। वहीं जोरावर स्टेडियम और विधानसभा परिसर के चारों और तीन नाके बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अपने वाहन लाने से परहेज करें लोग: एसपी
वहीं एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि विधानसभा सत्र के दौरान वे अपने वाहन लाने से परहेज करें। क्योंकि पात्र लोगों को विधानसभा परिसर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने शटल बसों का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें