फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय व विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी ने किया एमओयू साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी में शुक्रवार को एमओयू हुआ। एमओयू के तहत दोनों संस्थान स्वामी विवेकानंद के विचारों को योग क्रियाओं के माध्यम से देश और विदेश के विभिन्न कोनों में पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इस समझौता ज्ञापन पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद और विवेकानंद केंद्र शिमला की ओर से नगर संचालक सतीश सागर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। मुख्यातिथि राज्यपाल आर्लेकर ने छात्रों, शिक्षकों व शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देश-दुनिया में स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। योग क्रिया के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इससे पूर्व केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही उन्होंने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उपाध्यक्ष हनुमंत राव व उनके साथ आए अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। प्रो. बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से खगोलीय विद्या में अध्ययन करने कि लिए 40 करोड़ की लागत से टेलीस्कोप की सुविधा केंद्रीय विवि में उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. विशाल सूद व सभी विभागाध्यक्षों के साथ-साथ विवि के शोधार्थी व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें