फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने लगा लिया फंदा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत ग्लोटी गांव के एक युवक ने घर में ही पंखे के कुंडे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे खुंडियां अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तहसील खुंडियां के ग्लोटी गांव के एक युवक अपने घर में ही कमरे में पंखे के कुंडे से कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे देख लिया और उसे उतारकर खुंडियां अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पनहार में फर्नीचर की दुकान करता है। उसकी उम्र 29 वर्ष है। उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि युवक शराब का सेवन करता था और परिजन शराब पीने के लिए मना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें