फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी मौत का किसी को नहीं ठहराया जाए जिम्मेदार...

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। थाना शाहपुर के अंतर्गत रैत पंचायत की एक लड़की ने वीरवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा गया है। युवती ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिख अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बहरहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना के एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान रिचा चौधरी (23) निवासी पंचायत रैत, वार्ड 4 के रूप में हुई है। युवती के पिता की करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। रिचा ने अभी बीएससी पास की थी और अब वह एमएससी करना चाहती थी। लड़की की माता आशा वर्कर है।
रिचा की एक बहन और एक भाई भी है। उन्होंने बताया कि युवती ने रात को कमरे में रोशनदान के फंदा लगाकर खुदकुशी है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने लिखा है कि ...मैं खुदकुशी कर रही हूं। इसके लिए मैं खुद दिम्मदार हूं। किसी को परेशान नहीं किया जाए। यह कदम मैं अपनी मर्जी से उठा रही हूं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें