फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रौणक हो जू घट...पर थिरके ढुगियारी स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। ढुगियारी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान रौणक हो जू घट चल मेले नू चलिए... पंजाबी गीत पर विद्यार्थियों ने खूब वाहवाह लूटी। प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद ने विद्यालय की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों की ओर से देशभक्ति गीत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर नृत्य रहा। उपाध्यक्ष ने स्कूल के लिए दो सोलर लाइटें और 11,000 रुपये देने की घोषणा की। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर सीनियर प्रवक्ता करण सिंह, नीतू चौहान, अश्विनी, रवि कुमार, प्रधान निशा देवी, बलवीर चौधरी, एयरपोर्ट निदेशक अमित सकलानी और प्रधान रछियालु संजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें