फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कमरे से रात गहने ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत गांव मूहल में चोरों ने एक घर से आभूषण उड़ा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूहल के सुरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने बताया कि इनके बहू-बेटे का कमरा खुला है और कमरे के अंदर अलमारी खुली है। कमरे में कुछ सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इसके बाद जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर खुला था। इसमें बहू ने अपने सोने-चांदी के जेवरात डिब्बे में रखे हुए थे, जो वहां से गायब थे। उन्होंने कहा कि कितने गहने थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनके बहू-बेटा घर पर नहीं रहते हैं। वे नौकरी करते हैं। बहू के कमरे में रात के समय ताला नहीं लगाया था। मंगलवार रात को कमरे से गहने चोरी हुए हैं और क्षेत्र के कुछ दूसरे घरों के भी ताले टूटे हैं, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें