फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टीवल में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा स्टॉल

विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान समर फेस्टीवल के लिए दुकानों के प्लांटों को नापते हुए कर्मी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला प्रशासन की ओर से धर्मशाला के पुलिस मैदान में दो जून से शुरू होने वाले कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। शुक्रवार से समर फेस्टिवल के स्टॉल की आवंटन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई। एडीएम रौहित राठौर ने बताया कि पुलिस मैदान में करीब 224 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टॉल का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि यह स्टॉल दो जून से लेकर नौ जून तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

फूड कॉर्नर अलग से स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 20 स्टॉल रखे गए है। वहीं इसकी आवंटन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। एडीएम ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन या तहसीलदार धर्मशाला से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉर्नर के स्टाल की कीमत 12 हजार, जबकि बीच के स्टॉल की कीमत दस हजार निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि झूले इत्यादि का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कर दिया गया है। कांगड़ा ग्रीष्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें