फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर में मंत्री यादविंद्र गोमा का जन्मदिन पर कल होंगे खेल स्पर्धाएं

Tue, 03 Feb 2026 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर चार फरवरी को आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा का जन्मदिवस मनाएगी। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मेडिकल कैंप, रोजगार मेला, रक्तदान शिविर और दिव्यांग सहायता शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि समारोह में पुरुषों के लिए बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर तथा स्पून रेस जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त जुझार ग्रुप द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को मंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अलावा जन्मदिन के मौके पर स्पेक्ट्रम ओवरसीज द्वारा रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान चार विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार मंडल प्रधान अभिषेक सूद, सौरभ कटोच और सुमित सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें