फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरता में ओवरस्पीड कार पेड़ से टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
बीरता में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। बीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक कांगड़ा का रहने वाला था। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शान शर्मा निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ के साथ जा टकराई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कार के भीतर से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला से कांगड़ा आ रही कार बीरता के पास सीधे पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ भरत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के उपर विकास नगर के एक 30 वर्षीय किरण राणा ने पुलिस में उसके भाई को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में किरण राणा ने कहा कि शुक्रवार देर शाम को उसका बड़ा भाई प्रवीण कुमार महाकाल बाजार के लिए चला गया। बाद में रात को साढ़े नौ बजे उन्हें प्रवीण कुमार के दुर्घटना में घायल होने को लेकर सूचना मिली। किरण राणा ने बताया कि जब दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तब उसके भाई के सिर और शरीर के अन्य भागों में चोट लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी । प्रवीण कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने प्रवीण कुमार का मेडिकल करवाने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें