फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहड़ा की टीम ने जीती पिंटी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
पिण्टी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी के समापन पर पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने विजेताओं पुरस्कार देते हु - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। हिम स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से गुगलाड़ा खेल मैदान में चल रहा पिंटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सोहड़ा ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को समापन समारोह में पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। टूर्नामेंट में जवाली तहसील की विभिन्न पंचायतों की 52 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल मैच सोहड़ा और मैरा टीमों के बीच हुआ। इसमें सोहड़ा इलेवन की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला वासा नगरोटा सूरियां और समकेहड़ की टीमों के बीच हुआ। इसमें वासा की टीम विजयी रही। फाइनल में सोहड़ा व समकेहड़ की टीम के बीच भिड़ंत हुई। इसमें सोहड़ा की टीम ने समकेहड़ टीम को आठ विकेट से हराया। टूर्नामेंट में जोनू सोहड़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि अंकु समकेहड़ को मैन ऑफ सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा कि गुगलाड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना इलाके के युवाओं की सराहनीय प्रयास है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जवाली में जल्द एक खेल अकादमी बनाई जाएगी। इसमें क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी प्रधान मनमोहन सिंह, राजेश्वर ठाकुर, मदन सनोरिया, शशी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें