फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिंदी दिवस पर शुगुन ने जीती नारा लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कौंडल रहे। कार्यक्रम में नारा लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान शगुन गोस्वामी, शिवा एवं दिनेश ने प्राप्त किया। चित्रकला में प्रथम स्थान पलक ने, द्वितीय स्थान रिशिता और तृतीय स्थान राधिका ने पाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सानिया, द्वितीय स्थान पर दिनेश और तृतीय स्थान पर राधिका रही। काव्य पाठ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः नेहा, शिवा और पलक ने हासिल किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निधि शर्मा ने मातृभाषा हिंदी के महत्त्व को उजागर किया। चित्रकला और नारा लेखन के निर्णायक प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. रचना ठाकुर रहे। काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता में डॉ. मंजीत सिंह, प्रो.निपुनिका राणा, प्रो.विद्यामनि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें