फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार हुई है। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला ने विदेश में नौकरी के संबंध में ऑनलाइन माध्यम से एक वेबसाइट में अपना रिज्यूम अपडेट किया था। उसके बाद महिला को कंसल्टेंसी की ओर से जॉब लेटर दिया गया। जब महिला ने उसके बारे में पता किया तो जॉब लेटर अवैध और झूठा पाया गया। कंसल्टेंसी की ओर से महिला से वर्क परमिट, मेडिकल वीजा, हवाई टिकटों आदि के लिए लगभग सात लाख रुपये ठगे गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला थाना दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि डिजिटल साक्षरता के अभाव में कई लोग साइबर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी वेब पोर्टल की सत्यता को जांचे बगैर उस पर विजिट न करें और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले तभी थम सकते हैं, जब लोग डिजिटली साक्षर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें