फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नए सत्र से लंज कॉलेज में शुरू होंगी साइंस कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज कॉलेज में इस सत्र से साइंस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अब लंज कॉलेज में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सरकार ने इसके लिए 9 पद सहायक प्रोफेसर और 6 पद लैबोरेटरी अटेंडेंट के भी स्वीकृत किए हैं। अधिसूचना के तहत फिजिक्स विभाग के लिए केमिस्ट्री के लिए दो , मैथ के लिए दो, कंप्यूटर साइंस व जूलॉजी के लिए एक-एक पद को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा लैब अटेंडेंट के छह पद भी स्वीकृत किए हैं। लंज कॉलेज में साइंस कक्षाओं को शुरू करने की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्र के लोगों और स्टूडेंट्स में खुशी की लहर है।
वहीं पूर्व प्रधान रमेश चंद, कमलदेव मेहरा, बालकृष्ण धीमान, प्रधान डडोली राज कुमार, रविंद्र कुमार, प्रधान अपर लंज रेखा देवी, प्रधान लंज खास आशा देवी सहित क्षेत्र के समस्त लोगों ने साइंस कक्षाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरवीण चौधरी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें