भवारना बाजार में पथ संचालन करते स्वयंसेवक। -संवाद
रैत (कांगड़ा)। विजयदशमी पर्व और आरएसएस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शाहपुर में शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अभिनंदन पैलेस से शाहपुर बाजार और 39 मील चौक तक बैंड की धुनों पर पथ संचलन किया, जो वापस अभिनंदन पैलेस पहुंचा।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों और पुराने स्वयंसेवकों के साथ छोटे बालक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कांगड़ा जिला के शारीरिक शिक्षण प्रमुख अरुण ने कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान हिंदू समाज को जागृत और एकजुट किया, वैसे ही संघ की शाखाएं स्वयंसेवकों का शारीरिक और मानसिक विकास कर उन्हें अनुशासन सिखाती हैं, जो समाज के उत्थान में सहायक होता है।
आरएसएस के पथ संचालन में उमड़े स्वयंसेवक
सुलह (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में भवारना में तीन खंडों के स्वयंसेवकों का पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें लगभग 150 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर भवारना बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। कांगड़ा विभाग प्रचारक भगवती ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और देश को तोड़ने वाली विघटनकारी शक्तियों के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटे से देश ने राष्ट्रवाद की शक्ति के बल पर दुश्मनों की नकेल कसी है। इस कार्यक्रम में जगतार गुलेरिया, भगवती राजेश, राघव, अजीत, नरेंद्र, विपिन परमार, रवि धीमान, सांख्यान एवं राजेश रोशन आदि मौजूद रहे। संवाद
भवारना बाजार में पथ संचालन करते स्वयंसेवक। -संवाद