कच्ची मिटटी में बस का टायर धंसने के बाद बाहर निकले यात्री और अन्य। संवाद
संसारपुर टैरस (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की तलवाड़ा से होशियारपुर वाया संसारपुर टैरस रूट पर जा रही बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सामने से आई कार को पास देते वक्त बस का अगला टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया था और बस खाई की ओर तिरछी हो गई।
घटना घाटी पंचायत के घाटी पुल पर के पास हुआ है। इस दौरान बस में चालक-परिचालक समेत 25 यात्री सवार थे। बस के तिरछा होने से यात्री में चीख-पुकार मच गई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं, बस के फंसने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और करीब डेढ़ घंटे के बाद जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस अपने निर्धारित रूट पर रवाना हुई।