मुबारिकपुर रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनहेत में पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर। पुलिस थाना देहरा के तहत सोमवार सुबह मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनहेत में कार सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान राम प्रसाद (62), सुषमा (55), शिवम शर्मा (31) और पूनम शर्मा (28) निवासी राजपुरा पालमपुर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार राम प्रसाद अपनी पत्नी, पुत्र व बहू के साथ नैहरनपुखर आए थे। सोमवार सुबह पालमपुर जाते समय सुनहेत में कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने पुष्टि की है।