ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पांचवें गुप्त नवरात्र पर 12,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पुजारी सभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रों में माता ज्वाला की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। नवरात्रों में 85 विद्वान पंडित माता ज्वाला का शतचंडी पाठ, बटुक, गायत्री व माता ज्वाला के मूल मंत्र का जप कर रहे हैं। अष्टमी के दिन माता को विशेष भोग लगाया जाएगा और नवमी के दिन हवन यज्ञ की पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।