फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतदान कर्मियों को करवाई रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में जिला परिषद सिस्सू वार्ड के उपचुनाव के लिए मतदान कर्मियों की प्रथम रिहर्सल हुई। रिहर्सल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड सिस्सू के उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सिस्सू, खंगसर, कोकसर और गोंधला पंचायत में मतदान के लिए कुल 20 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। मतदान कर्मियों के लिए 27 सितंबर को दूसरी रिहर्सल होगी।
उसी दिन मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पंचायत इंस्पेक्टर अंकित कपूर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से 50 मतदान अधिकारियों और 25 पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी सचिन सहित उप चुनाव के लिए चयनित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें