देहरा में आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) देहरा में सोमवार को अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन हुए जूडो के मुकाबलों में 90 किलोग्राम से ऊपर में फतेहपुर के अनमोल से स्वर्ण पदक जीता और गुगलाड़ा के अर्शित ने रजत पदक जीता। 90 किलोग्राम भार में फतेहपुर के बबलू ने स्वर्ण और देहरा के आदित्य ने रजत पदक प्राप्त किया।
बॉक्सिंग के 46 से 49 केजी वर्ग में परौर के अभिषेक ने पालमपुर के वस्तल को, रजियाणा के संजय ने दियाना के आदर्श और धर्मशाला के रोहित ने सकरी के करण को हराया। 49 से 52 केजी वर्ग में परौर के गौरव ने भवारना के हर्षित को और एआईएम जयसिंहपुर के कृष ने सकरी के वंश को हराया। 52 से 56 केजी भार वर्ग में समलोटी के राहुल ने वीएमएस इंदौरा के परमजीत, खैरा के किशन ने दाड़ी के अंकुश और परौर के सूर्याल ने सकरी के हिमांशु को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। 56 से 60 केजी भार वर्ग में समलोटी स्कूल के अमित ने रजियाणा के सुजल को हराया। 60 से 64 केजी भार वर्ग में होऊं देवी के सुजल ने संसाल के रोहन और वीएमएस इंदौरा के आदित्य ने अनिकेत को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 115 स्कूलों के 750 के लगभग विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।