फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के 45 कैदियों व जेल पुलिस कर्मियों सहित 594 संक्रमित

विज्ञापन
Record 594 cases in Kangra after the second wave
विज्ञापन
धर्मशाला। दूसरी लहर के बाद जिला कांगड़ा में पहली बार कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। मंगलवार को करीब सात माह बाद धर्मशाला जेल के 40 कैदियों व पांच जेल पुलिस कर्मियों सहित कोरोना संक्रमण के 594 मामले सामने आए हैं। वहीं 394 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है। जिला कांगड़ा में बढ़ते मामलों के साथ कोरोना के 2262 एक्टिव केस पहुंच गए हैं, जिसने चिंता बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक मंगलवार को 3200 लोगों की टेस्टिंग हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 25 स्वास्थ्य कर्मी और टांडा अस्पताल के रवि हॉस्टल की 11 प्रशिक्षु डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा तिब्बती मूल के 29 लोग, एसएसबी सपड़ी के दो जवान, सीएच फतेहपुर में चार स्वास्थ्य कर्मी, फकेहपुर के सिहाल के पांच लोग, पंजाब के सात लोग, मैक्लोडंगज कैंट के सात जवान, आयुर्वेदिक अस्पताल में चार लोग, पीटीसी डरोह के दो पुलिस जवान, पुलिस थाना नूरपुर के दो जवान, सीएसआईआर पालमपुर में एक, योल कैंट के सात लोग, धर्मशाला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन सकोह का एक जवान, दलाई लामा मंदिर का एक कर्मी, एसपी ऑफिस का एक जवान, सीएमओ रेसिडेंट का एक व्यक्ति, सीएच बैजनाथ का एक स्वास्थ्य कर्मी, सीएचसी धीरा के तीन स्वास्थ्य कर्मी, भवारना थाना का एक जवान व पीएचसी सेराथाना का एक पुलिस जवान संक्रमित हुआ है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 56510 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 53510 संक्रमितों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1186 संक्रमितों की मौत हो गई है। उन्होंने लोगों से कोरोना लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभी जिला कांगड़ा में वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें