नगरी में टीसीपी के विरोध में निकाली रैली में त्रिलोक कपूर व अन्यस्त्रोत जागरूक पाठक
पालमपुर/नगरी (कांगड़ा)। नगरी जोन में टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) कानून के विरोध में पालमपुर भाजपा ने प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
रैली को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि नगरी क्षेत्र की जनता की भावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को नजरअंदाज कर टीसीपी कानून थोपना उचित नहीं है।
इस कानून के कारण लोगों को मकान बनाने, जमीन के उपयोग और निर्माण कार्यों में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जनता लंबे समय से अपनी आपत्तियां उठा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
कपूर ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार नगरी से टीसीपी कानून वापस नहीं लेती है तो 2027 में भाजपा सरकार बनने पर इसे हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, जिला प्रभारी पंकज जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक विजय भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।