फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फिजियोथेरेपिस्ट का पद रिक्त होने से बढ़ा दबाव

Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के फिजियोथेरेपी विभाग में करीब एक साल से नियमित फिजियोथेरेपिस्ट का पद रिक्त है। अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज थेरेपी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे सीमित विशेषज्ञों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में विभाग में केवल एक नियमित और एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत विशेषज्ञ ही सेवाएं दे रहे हैं। फिजियोथेरेपी प्रक्रिया में मशीन से उपचार देने में प्रति मरीज 40 से 45 मिनट और परामर्श में 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में मरीजों की संख्या के मुकाबले स्टाफ कम होने से रोजाना का उपचार एक बड़ी चुनौती बन गया है।
-
फिजियोथेरेपी विभाग के रिक्त रेगुलर पद के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पद को भर दिया जाएगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें