फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेयजल सप्लाई बाधित होने पर पहुंचे विभाग के पास

Thu, 13 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के सचिवालय वार्ड स्थित डिपो बाजार में रोजाना पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान हैं। कम पानी मिलने से स्थानीय लोगों ने बुधवार को जल शक्ति विभाग का दरवाजा खटखटाया। वार्ड पार्षद आशु भारद्वाज की अगुवाई में पंकज ठाकुर, विकास शर्मा, अविनेश धीमान, अभिषेक महाजन और आशीष धीमान सहित अन्य लोगों व दुकानदारों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पेयजल की अनियमित व अपर्याप्त आपूर्ति के कारण जनता के साथ-साथ दुकानदारों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से फील्ड स्टाफ भेजकर लाइनों का निरीक्षण करने व सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के मिलने से पूर्व ही विभाग को समस्या की जानकारी मिल चुकी थी। समस्या का तुरंत समाधान करवा दिया गया है। अब क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें