धनोट कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधकों के साथ छात्रों को पुरस्कार देते हुए ?
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आरसी कॉलेज धनोट में रेड रिबन क्लब ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. कुलवंत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने विश्व एड्स दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। एड्स जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जो कॉलेज से अधवाणी स्कूल तक निकाली गई।
एचआईवी एड्स पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में प्रथम प्रीचा गिल, द्वितीय मुस्कान एवं तृतीय स्थान पर पल्लवी रही। स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान पर आकृति, द्वितीय स्थान पर श्रेया और तृतीय स्थान पर आकांक्षा रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रेया, द्वितीय स्थान पर वैशाली तथा तृतीय स्थान पर अभिषेक राणा व आरजू रही।
इसके अतिरिक्त समीर कुमार, रीना शर्मा, मिंटू आदि ने भी अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि राजकुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधक जीवन लाल ने एड्स के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।