गगल (कांगड़ा)। जिले में चोरी की वारदातें अब लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस थाना गगल के तहत गांव इच्छी के निवासी कृष्ण रैणा जोकि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे हैं उनके घर से चोर लाखों रुपये के गहने व नकदी उड़ा ले गए हैं।
जानकारी अनुसार कृष्ण रैणा अपने परिजनों सहित चार दिसंबर को अपने मामा सोमनाथ भट्ट की मृत्यु होने पर जम्मू गए हुए थे। छह दिसंबर शाम को घर आए तो कमरे के दरवाजे को टूटा हुआ पाया। तीन अलमारियों भी टूटी हुई थीं। लॉकर में रखे लगभग साढ़े चार लाख रुपये के गहने तथा 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
उधर, थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।