हरिपुर (कांगड़ा)। श्री गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर इंदिरा काॅलोनी में सुबह प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। छब्बीन भारती की अध्यक्षता में यह भव्य प्रभात फेरी गुरुद्वारा से रमेश चंद के घर तक निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ गुरुवाणी का गुणगान किया। पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।
संगत ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज में भाईचारे और गुरु की शिक्षाओं का प्रचार किया। प्रभात फेरी के समापन पर लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर कमेटी सचिव सचिन भारती, उप प्रधान बिल्लू और कमेटी सदस्य मौजूद रहे। संवाद