फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदिरा गांधी स्टेडियम में हो सकता है राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव

Wed, 05 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव के मेले को इस बार इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय प्रशासन इसको लेकर विचार-विमर्श कर रहा है। महोत्सव में स्टाल लंबे अरसे से अस्पताल, डाकघर के साथ की मंदिर पार्किंग और विश्राम गृह के समीप लगाए जा रहे हैं। 80 के दशक में मेले का आयोजन मंदिर के साथ लगते ग्राउंड में होता था, लेकिन मंदिर के पुरातत्व विभाग विभाग के तहत आने पर अब मेले का आयोजन मंदिर की पार्किंग और साथ लगते एरिया में हो रहा है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर का कहना है कि स्टेडियम बहुत बड़ा है और मेला अच्छे ढंग से आयोजित हो सकेगा।
विज्ञापन



नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कांता देवी का कहना है कि मेले का आयोजन स्टेडियम में होना चाहिए। स्टेडियम में आयोजन होने से अस्पताल का मार्ग बाधित नहीं होगा और स्टेडियम में रौनक बढ़ेगी। स्टाल के रेट कम होने चाहिए।

व्यवसायी आनंद भूषण का कहना है कि मेले का आयोजन स्टेडियम में होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्व के वर्षों की भांति पार्किंग में होना चाहिए।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अध्यापक और लेखक अनुज आचार्य का कहना है कि प्रशासन की यह एक सराहनीय सोच है और इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। स्टेडियम में लोग एक साथ मेले और प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन को मेले के दौरान चौबीन चौक से स्टेडियम के लिए बस सेवा शुरू करनी होगी।

पार्षद अमित कपूर का कहना है कि मेले का आयोजन मंदिर के पास ही होना चाहिए। स्टेडियम में मेले का आयोजन होने से स्टाल लेने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। प्रशासन स्टाल कम रेट पर देगा, तभी दुकानदार स्टेडियम में जाएंगे।

पपरोला के व्यवसायी संजय सोनी का कहना है कि मेले के स्टेडियम में होने से मेले का स्तर आने वाले समय में बड़ा हो सकेगा। उनका कहना है कि अन्य शहरों में भी मेलों के स्थान को समय की मांग के अनुरूप बदला गया है और यह प्रयोग सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें