फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में मसरूर उत्सव हुआ बंद : धूमल

Sun, 07 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत भटोली फकोरियां में रविवार को आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 पूर्व मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विश्व विख्यात मसरूर मंदिर में सभी मूलभूत सुविधाएं वहां आने वाले पर्यटकों को मिलें, इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार के समय में विश्व बैंक से धन राशि का प्रावधान कराया था।

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही सभी काम ठप हो गए। उनकी सरकार के समय इस मंदिर में दो दिन का राज्यस्तरीय मसरूर उत्सव शुरू किया था लेकिन अब मसरूर उत्सव को नहीं मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर देहरा के विधायक रविंद्र रवि, मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन, प्रेस सचिव शशि शर्मा, रणजीत सिंह ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरिपुर के सूखा तालाब के पास रुके और वहां पर हरिपुर के पूर्व प्रधान चिरंजी लाल, गिरधर वशिष्ठ, अतुल महाजन, उपप्रधान देस राज आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें