फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की जीत से कांगड़ा में सियासी खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत के बाद पड़ोसी राज्य से सटे कांगड़ा जिले में भी सियासी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की जीत के जश्न के बाद भाजपा और कांग्रेस के कई नेता वीरवार रात और शुक्रवार पूरा दिन अपने राजनीतिक भविष्य का गुणा भाग लगाते रहे। उपचुनाव की चारों सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस के कुछ नेता मायूस दिखे। जबकि, भाजपा के कई नेता अब बड़े बदलाव की संभावना के चलते टिकट कटने को लेकर आशंकित हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने शुक्रवार से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं से संपर्क कर पार्टी में आने का न्योता दिया। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा के नेता अभी वक्त की नजाकत भांपने में लगे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि आप के पदाधिकारी उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में तेल और उसकी धार देखकर निर्णय लूंगा। आम आदमी पार्टी के हिमाचल में राजनीतिक भविष्य को लेकर पूरा दिन नेताओं के एक दूसरे को फोन घनघनाते रहे। कुछ नेता राजनीतिक विश्लेषकों से आने वाले समय के लिए सलाह लेते रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में हिमाचल सरकार के सीआईडी विभाग का एक कथित सर्वे वायरल होता रहा। इसमें बताया गया कि कांगड़ा में सीआईडी विभाग ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम वाले दिन एक एजेंसी के साथ मिलकर सर्वे किया है। इसमें बताया गया आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। इस सर्वे की सच्चाई कितनी है, इसका पुष्टि कोई नहीं कर पाया। लेकिन, कांगड़ा में मची सियासी उथल-पुथल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं के कान खड़े कर दिए हैं।
आप का हिमाचल के चुनाव पर थोड़ा असर होगा : नैय्यर
केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डीन एवं राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप नैय्यर ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का हिमाचल के चुनाव पर थोड़ा ही असर पड़ेगा। पंजाब में आप का पहले से प्रभाव था। हिमाचल में आम आदमी पार्टी कैसे विस्तार करेगी, इस पर भी कई बातें निर्भर करेंगी।
दुखी नेता आप को अपनाएंगे : मनकोटिया
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल में अब आम आदमी पार्टी का रुझान बढ़ता जाएगा। दोनों पार्टियों से दुखी नेता इस विकल्प को अपनाएंगे। लोगों के लिए हिमाचल में दरवाजा खुल गया है। भाजपा अब गुजरात के साथ हिमाचल में ज्यादा जोर लगाएगी।
हिमाचल के नेताओं को भी सजग रहना पड़ेगा : धवाला
ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला ने कहा कि पंजाब जैसी स्थिति हिमाचल में नहीं है कि आप यहां पर पैर पसार जाए। 2027 के चुनाव में जरूर स्थिति बदल सकती है। सूबे में दो ही पार्टी हैं, लेकिन, आप की ओर से पड़ोस पर कब्जा करने के बाद हिमाचल के नेताओं को भी सजग रहना पड़ेगा। आपस में लड़ेंगे तो हाल वही होगा जो पंजाब में हुआ।
हिमाचल में नई पार्टी कामयाब नहीं होती : काजल
कांग्रेस के कांगड़ा से विधायक पवन काजल ने बताया कि पंजाब में आप का पहले से प्रभाव था, इसलिए वहां उनको जीत मिली। हिमाचल में कभी भी नई पार्टी कामयाब नहीं हुई है। पंजाब और हिमाचल में दिन रात का फर्क है।
विज्ञापन

शीर्ष नेताओं को सजग रहना चाहिए : निक्का
हाल ही में अपनी ही सरकार के मंत्री पर निशाना साधने वाले नूरपुर से भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल के कई नेताओं से संपर्क साध रही है। पार्टी हित में शीर्ष नेताओं को सजग रहना चाहिए। पंजाब की जीत का हिमाचल पर कितना असर होगा यह तो वक्त ही बताएगा। हिमाचल में भाजपा मजबूत स्थिति में है। उधर, जवाली से भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी पैर नहीं पसार पाई। हिमाचल में भी आप कुछ नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें