फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों को आएगी प्रशासन की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को 30 नवंबर तक दोनों खुराकें देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला में प्रतिदिन तीस हजार नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। दूसरी डोज से वंचित लोगों को दूरभाष के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से संपर्क किया जाएगा, ताकि उनका टीकाकरण करवाया जा सके।
विज्ञापन

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत सचिवों को अपने अपने क्षेत्रों में वैक्सीन से वंचित लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकास खंड अधिकारियों को भी कोविड टीकाकरण केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांगड़ा जिला में पहली डोज के 12 से 16 सप्ताह और 16 सप्ताह से ज्यादा समयावधि के पश्चात भी दूसरी डोज नहीं लगवाने वाले नागरिकों का डाटाबेस तैयार किया गया है। उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है ताकि 30 नवंबर से पहले दूसरी डोज लगवा सकें। जिंदल ने कहा कि जिला स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग तथा टीकाकरण की दूसरी डोज से वंचित लोगों से संपर्क करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला के सीमावर्ती चेकपोस्ट कंडवाल, नादौन पुल के समीप, भरवाईं, आलमपुर में कोविड ड्राइव इन वैक्सीन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल टीमें भी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें