फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में नदी-नालों के पास न जाएं लोग : डीसी

विज्ञापन
धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय में राइट ऑफ वे नीति की वर्कशाप की अध्यक्षता करते हुए डीसी डाॅ. निपु - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बारिश के दौरान लोगों को नदी-नालों के पास जाने से गुरेज करना चाहिए। इसके साथ ही भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए हैं, ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे खुला रहेगा, ताकि किसी भी स्तर पर आपदा के दौरान त्वरित प्रभाव से राहत और पुनर्वास के कार्य आरंभ किए जा सकें। त्वरित आपदा राहत टीमें भी गठित की गई हैं। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उपमंडल स्तर पर आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग को भी जेसीबी और आवश्यक उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बंद होने पर तुरंत सड़कों से दुरुस्त किया जा सके। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से वालंटियर्स तैयार किए गए हैं, जो आपदा के समय में प्रशासन और लोगों की मदद करेंगे। राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें