फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनरों ने बड़ोल में बनाई रणनीति, मांगों को लेकर कल करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
धर्मशाला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलतेे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। -स्रोत
विज्ञापन
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई धर्मशाला की बैठक शुक्रवार को बड़ोल में हुई। इकाई के अध्यक्ष प्रदीप वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 मार्च (सोमवार) को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में विशेष रूप से एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और इकाई अध्यक्ष प्रदीप वालिया ने कहा कि लंबित मांगों को मनवाने के लिए पेंशनरों का एकजुटता दिखाना अनिवार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि सोमवार को होने वाले जिला स्तरीय आंदोलन में सभी पेंशनर्स अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि सरकार तक उनकी आवाज प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
पेंशनर्स लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया गया है। बैठक के बाद देर शाम एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष देशराज पठानिया और बलवंत सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। पदाधिकारियों ने उन्हें पेंशनरों को आ रही विभिन्न समस्याओं और वित्तीय लाभों में हो रही देरी से अवगत करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें