जल शक्ति विभाग देहरा व हरिपुर द्वारा 'जल महोत्सव पखवाड़ा' के तहत जल संरक्षण जागरूकता रैली का आय
गुलेर (कांगड़ा)। रिवर-डे के अवसर पर शनिवार को जल शक्ति विभाग मंडल देहरा और उपमंडल हरिपुर ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल की महत्ता समझाते हुए इसे व्यर्थ न गंवाने और भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रखने की अपील की।
अभियान के दौरान विभाग ने मंडल के तहत आने वाले समस्त जल स्रोतों, पंप हाउसों और वाटर टैंकों की साफ-सफाई और उचित रखरखाव का कार्य भी संपन्न किया। इस मौके पर देहरा मंडल के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार धीमान, हरिपुर उपमंडल के सहायक अभियंता मनीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता जीत सिंह, नरेश कुमार व पुनीत कुमार, सीनियर असिस्टेंट मंजन कुमार, सर्वेयर नवीन धीमान और कार्य निरीक्षक विपिन कुमार सहित विभाग के फिटर, पंप ऑपरेटर, पैरा वर्कर और पाइपलाइन कर्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद