फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईएमए भवन में मरीजों को दिया परामर्श

Mon, 17 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला ने इस्कॉन के सहयोग से आईएमए भवन में ओपीडी को चिकित्सा सेवा, रोग रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण से जोड़ते हुए नई पहल की है। ओपीडी के दौरान डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. सीएस राठौर, डॉ. अमित वर्मा और डॉ. राहुल भारद्वाज सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएं दीं।
विज्ञापन

आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित न होकर रोकथाम, समय पर पहचान और बुजुर्गों की गरिमा से भी जुड़ी है। सचिव डॉ. अंकित शुक्ला ने इस पहल को चिकित्सा और आध्यात्मिक कल्याण के समन्वय का सार्थक मॉडल बताया।
इस दौरान पश्चिम बंगाल (सुंदरबन) निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने भी आईएमए धर्मशाला का दौरा कर इन प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा, आईएमए धर्मशाला ''द पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन, मारंडा'' के सहयोग से 30 अगस्त को आईएमए भवन धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें