जमा दो के परिणाम में अव्वल रहने वाली छात्राओं अमूल्यव सारिका को सम्मानित करते विस अध्यक्ष विपिन ?
- फोटो : Kangra
डरोह (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने जमा दो में प्रदेश में छठा और नौवां स्थान हासिल करने वाली रावमापा डरोह की दोनों छात्राओं को सम्मानित किया है। उन्होंने परिजनों को बधाई दी।
परमार ने कहा कि डरोह स्कूल की अमूल्य सूद व सारिका ने मेरिट लिस्ट में पूरे प्रदेश में छठा व नौवां स्थान हासिल कर अपना और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। परमार ने रविवार को ननाओं स्थित गृह कार्यालय में दोनों छात्राओं से भेंट कर उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश अत्री, खैरा स्कूल के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, एसएमसी प्रधान मुकेश राणा, प्रवक्ता विनोद शर्मा, सुरजीत धीमान, अश्वनी शर्मा, अजय पटियाल, प्रदीप पटियाल, सुनील,अनिल राणा,धर्मपाल, गुलवन्त, अजय सूद व अजय सिंह आदि मौजूद रहे।