फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर कॉलेज को 1.50 करोड़ से मैदान, 17 लाख से मिली प्रयोगशाला

Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सिविल अस्पताल  पालमपुर में एनेस्थिसिया वर्कस्टेशन और ऑडियोलॉजी युनिट का शुभारंभ करते शिक्षा मंत
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 1.50 करोड़ से तैयार खेल मैदान और 17 लाख रुपये से निर्मित जूलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्हाेंने पांच करोड़ से निर्मित होने वाले कन्या छात्रावास और 20 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले बॉक्सिंग रिंग का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में 50.65 लाख रुपये से निर्मित साइंस ब्लॉक और इतनी ही लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला के नए भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कांगड़ा जिले में सर्वाधिक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का हो रहा निर्माण किया जा रहा है। 40 करोड़ रुपये की लागत के इन स्कूलों के लिए 14.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। शिक्षा का क्षेत्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके चलते ही प्रदेश सरकार कुल बजट का 18 फ़ीसदी बजट शिक्षा पर व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में शिक्षा विभाग से संबंधित 20 करोड़ के कार्य जारी है, जो जल्द ही लोकार्पित किए जाएंगे। सरकार ने पहली बार कॉलेज, स्कूल और पुस्तकालय की रैंकिंग और ग्रेडिंग शुरू की है।
इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन की ओर से पीजी कोर्स शुरू करने, सभागार निर्मित करने सहित अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में उन्होंने शौचालय के निर्माण की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला में उन्होंने नव निर्मित भवन के आगे डंगा लगाने के लिए बजट स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। वहीं, विधायक आशीष बुटेल ने पालमुपर विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित करने और शिलान्यास करने के लिए आभार जताया। इस दाैरान पालमपुर अस्पताल में नेस्थीसिया वर्कस्टेशन का भी उन्होंने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें