फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूड़ा नियमों की अवहेलना करने पर होटल संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गीला और सूखा कूड़ा एक साथ इकट्ठा कर भेज रहे थे कूड़ा संयंत्र में
विज्ञापन

पता चलते ही नगर निगम ने नोटिस जारी कर की जवाबतलबी
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर पालमपुर में कूड़े को लेकर नगर निगम की ओर से तय किए गए मापदंडों की अवहेलना करने पर नगर निगम अपना कड़ा रुख अपना लिया है। नियमों की अवहेलना पर नगर निगम पालमपुर ने शहर में करीब आठ नामी होटल संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस जारी कर इन होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से जवाबतलबी की गई है। इन्हें आगे से न सुधरने पर जुर्माना भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक शहर में कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक गीला और सूखा कूड़ा एक साथ दे रहे थे जबकि नगर निगम के तय मानकों के मुताबिक हर घर या व्यावसायिक तौर पर चलने वाले संस्थानों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने का प्रावधान है। बावजूद इसके ये होटल और रेस्टोरेंट संचालक पिछले कई दिन से गीला और सूखा कूड़ा एक साथ ही दे रहे थे। इसको लेकर कूड़ा संयत्र में भारी परेशानी आ रही थी। इसका पता चलते ही नगर निगम ने इन होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी कर दिए। इसमें नगर निगम ने इन सबसे जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि दो होटल संचालकों ने नोटिस का जवाब भी भेज दिया है। बताया जाता है कि गीला और सूखा कूड़ा एक साथ न होने पर कूड़ा संयंत्र में इसे लेकर काफी समस्या आती है। इसका बड़ा कारण यह है कि सूखे कूड़े को साफ कर इसे सीमेंट प्लांट में भेजा जाता है जबकि गीले कूड़े की कूड़ा संयंत्र में खाद बनाई जाती है। दोनों कूड़ा एक साथ होने से इसे बाहर फेंकना पड़ता है। इससे कूड़ा संयंत्र के आसपास बदबू फैलने लगती है। नोटिस के जवाब पर नगर निगम संतुष्ट होता है तो ठीक है अन्यथा, इन होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को जुर्माना भी किया सकता है।
विज्ञापन


होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को जारी किए नोटिस : आयुक्त
नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कुछ होटल व रेस्टोरेंट संचालक कूड़ा और गीला कूड़ा एक साथ इकट्ठा कर कूड़ा संयंत्र भेज रहे थे, जिससे काफी समस्या आती है। यह देख नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इनको नोटिस जारी किए हैं। आगे से ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें