फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायनासोर ग्लेशियर झील से तात्कालिक खतरा नहीं : डीसी

Tue, 29 Sep 2026 09:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डायनासोर झील के पास पहुंचा जिला प्रशासन और डीडीएमए का दल। -स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि मुल्थान तहसील की दुर्गम पंचायत पोलिंग में स्थित डायनासोर ग्लेशियर झील से फिलहाल कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। झील की वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य है, फिर भी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रशासनिक और तकनीकी टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद यह स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम के नेतृत्व में 22 सदस्यीय संयुक्त टीम करीब 14 किलोमीटर लंबा कठिन व दुर्गम ट्रैक पैदल पार कर डाइनसर पहुंची।
टीम में डीडीएमए, जल शक्ति, राजस्व विभाग के अधिकारी और पर्वतारोहण संस्थान की सर्च एंड रेस्क्यू टीम शामिल रही। मौके पर झील के जलस्तर, जल निकासी और बहाव की दिशा की विस्तृत जांच की गई। डीसी ने बताया कि भविष्य में संभावित भूकंपीय कंपन या अन्य प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए झील क्षेत्र में अर्ली वार्निंग सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संभावित प्रभाव क्षेत्र में आने वाले पोलिंग, चेरना, लोहारड़ी और स्थानीय स्कूल में समय-समय पर मॉक ड्रिल व इवेक्युएशन ड्रिल कराई जाएंगी, ताकि आपात स्थिति में लोग पूरी तरह सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें