फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर के खैरियां में सर्पदंश से नौ साल के बच्चे की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर खंड की पंचायत बगडोली के खैरियां गांव में सांप के डसने से एक बच्चे की मौत हो गई। 12 अगस्त की रात को नौ वर्षीय आयुष कुमार पुत्र रमन कुमार बिस्तर पर सोया हुआ था। जिसे रात करीब साढ़े 11 बजे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को मार डाला, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर हो गई। तत्काल उसे राजा के तालाब स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज की सुविधा न होने पर उसे पठानकोट रेफर किया गया।
विज्ञापन


पठानकोट में दो दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद, बच्चे को टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिवार पहले ही परेशानियों का सामना कर रहा था, क्योंकि आयुष का भाई पीयूष शारीरिक विकलांगता का शिकार है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अत्यंत खराब है। वहीं,पंचायत प्रधान सुशील कुमार और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि दुखद समय में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें, ताकि परिवार इस कठिन समय को सहन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें