बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के बंडिया खोपा गांव के पंचम चंद ने पुलिस में उसकी गाड़ी ओमनी वैन के जलाए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पंचम चंद ने कहा है कि मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे उसने अपनी ओमनी वैन को घर के समीप खड़ा किया था।
देर रात दो बजे के बाद उसकी भाभी ने उसे सूचित किया कि गाड़ी को आग लग गई है। पंचम चंद का कहना है कि जब वह घटनास्थल तक पहुंचा तब गाड़ी आधे से अधिक जल चुकी थी और आसपड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाड़ी का अधिकांश भाग जल चुका था। पंचम चंद ने पुलिस से मामले की गहनता से छानबीन करने का आग्रह किया है। पंचम चंद का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने उसकी गाड़ी को जानबूझकर आग लगा दी है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।