फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत: भारद्वाज

विज्ञापन
पालमपुर के लाहला में सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, त्रिलोक कपूर के साथ लोगों को प्रमाण पत्र दे? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला के तत्वावधान में 68वें राज्य स्तरीय अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन और विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहला में सहकारी ध्वज फहराकर की गई। लोगों को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि किसी भी सहकारी संस्था की उन्नति उनके कुशल नेतृत्व, प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों एवं जागरूक सदस्यों पर निर्भर होती है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण आबादी तक इसकी पहुंच
सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक सहकारी सभाओं का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में 300 सहकारी सभाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि ने विभिन्न सहकारी समितियों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत कार्यक्रम के लिए उन्होंने 32 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पालमपुर में नवगठित 50 पंजीकृत सहकारी सभाओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर वूल फेरडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, सचिव सहकारिता एवं वित्त अक्षय सूद, पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश शर्मा, एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, डीएसपी गुरबचन सिंह, अतिरिक्त रजिस्ट्रार रमेश माल्टा, अध्यक्ष केपी, आरडी कमल नैन, अध्यक्ष एचपी सेक्रेटरी यूनियन सर्वजीत सिंह, प्रदेश भाजपा पर्यटन के संयोजक विनय शर्मा, चंद्र भूषण नाग, जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, सहायक रजिस्ट्रार रेणु महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें