फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा-चंबा में जल्द राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला जल्द कांगड़ा और चंबा जिले में सामाजिक-आर्थिक विषयों पर बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण शुरू करने जा रहा है। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़े देश की भावी नीति निर्माण, विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और कल्याणकारी कार्यक्रमों के असर का आकलन करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

कार्यालय की सहायक निदेशक एवं अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि प्रशिक्षित सांख्यिकी अधिकारियों और प्रगणकों की टीमें चयनित ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। अगस्त माह के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण मुख्य रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी, जनसांख्यिकी प्रवासन, परिवारों की आय, ऋण, निवेश, असंगठित क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और उपभोक्ता वस्तुओं व सेवाओं के मूल्य संबंधी महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। सहायक निदेशक सिमरन ने सभी नागरिकों, परिवारों और स्थानीय उद्यमियों से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण दल को सही व सटीक जानकारी उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें