फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोह कालेज में मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
बड़ोह कालेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि मेधावी व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंडित अनंतराम राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में हुए वार्षिक समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में वर्ष भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक अरुण कुमार कूका ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश कीं।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले बच्चों में बीए प्रथम वर्ष से प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों में मोनिका, मुस्कान व साक्षी, बीए द्वितीय वर्ष से सुमन, शमीना व श्वेता तथा बीए तृतीय वर्ष से अंजली, अंजली कुमारी व ज्योति शामिल रहे। बीकॉम प्रथम वर्ष से सुभद्रा, दीक्षा, निखिल ठाकुर, द्वितीय वर्ष से इंदुबाला, प्रिया व विशाल चौधरी और तृतीय वर्ष से राधा, अमीषा चौधरी और नेहा कुमारी को सम्मान मिला। जबकि बीएससी प्रथम वर्ष से साहिल भाटिया, विशाल व अंकित जसवाल, द्वितीय वर्ष से राहुल चौधरी, साक्षी व सौरव चौधरी तथा तृतीय वर्ष से शिवांगी ठाकुर को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि इस कॉलेज में जिम के लिए तीन लाख रुपये, खेलों के सामान को दो लाख, 10 हजार लीटर पेयजल भंडारण की टंकी का निर्माण करने और बच्चों की रिफ्रेशमेंट के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।। इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार बाबर, महामंत्री डॉ. रणदीप सिंह व अजीत राणा, कार्यकारी प्राचार्य बीएस परमार, पंचायत प्रधान जोनी, उपप्रधान सतीश कुमार, कुलदीप डढवाल व सुरिंदर धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें