फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मर में शिमला-मटौर फोरलेन मामले को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिमला-मटौर फोरलेन में जिन लोगों की जमीन जा रही है, वे उनको सरकार सही मुआवजा नहीं दे रही है। जिससे लोगों में रोष है। इसी के चलते ज्वालामुखी उपमंडल के गुम्मर गांव में ग्रामीणों ने हिमाचल मानवाधिकार लोक बॉडी की बैठक का आयोजन करवाया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक प्रांत अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सचिव राज पठानिया, सदस्य सुरेंद्र कुमार, करण राणा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत अध्यक्ष राजेश पठानिया ने कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन बनने जा रहा है, उसमें जितने भी ग्रामीण इस फोरलेन की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

उनके साथ आज पहली बैठक का आयोजन किया गया है। विशेषकर करण राणा के प्रयासों से यह बैठक संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि ये हमारे हक की लड़ाई है, इसमें कोई भी किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। जब तक सरकार ग्रामीणों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं देगी, कोई भी अपनी जमीन को सरकार को किसी कीमत पर नहीं देगा। उन्होंने बताया कि जो मुआवजा सरकार दे रही है, उस मुआवजे पर एक इंच जमीन भी सरकार को नहीं दी जाएगी, चाहे इसके लिए कुछ भी हो कोई भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि जब सभी संगठित होंगे तो यह कार्य संभव है और सभी को जायज मुआवजा सरकार से मिल पाएगा लेकिन सभी को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी अपनी आपत्तियां दर्ज करवाएं और सभी फॉर्मेट भर कर एसडीएम को दें। प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल लोक बॉडी हमेशा ग्रामीणों की लड़ाई लड़ती आई है और शिमला-मटौर फोरलेन प्रभावितों को भी उनका सही मुआवजा दिलवाकर छोड़ेंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत गुम्मर प्रधान चंचला देवी, उपप्रधान डॉ. वकील चंद, राणा रंजीत सिंह, राणा विजय सिंह, राणा गुरुदेव सिंह, राणा गुरबचन सिंह, करण सिंह, माणिक, शुभम, राकेश, बंटी, मेला राम, देवराज, राजेंद्र, अश्विनी, पवन, सुरेंद्र, राकेश, बलविंद्र, तमीर, केसी पठानिया, ठाकुर बलदेव, सुभाष, जगदीश, ज्ञानू, कमाल दीन, जनक राज धनोटिया, विपिन, हरि कृष्ण, रेन सिंह मेहता, प्रदीप, मनजीत, बंटू धीमान, बिज्जू, सनी पंडित, रिंकू कुमार व जोगिंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें