फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसाब के सवालों ने वन रक्षक भर्ती के परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
परौर के राधा स्वामी सत्संग भवन में वन रक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा देकर बाहर आते हुए युवा। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
गणित के सवालों ने उलझाए
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती के परीक्षार्थी
परौर के राधा स्वामी परीक्षा केंद्र पर किया गया लिखित परीक्षा का सफल आयोजन
प्रोबेबिलिटी सेक्शन से आए सवाल की शुद्धि पर अभ्यर्थियों ने जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को परौर के राधा स्वामी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। कोविड दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना के लिए वन विभाग ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे।
वन वृत्त धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक और सफल तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को आठ बजे ही थर्मल स्क्रीनिंग और परीक्षा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था के लिए प्रवेश देना शुरू कर दिया था। सुबह 11 बजे से लेकर 12:15 तक परीक्षा ली गई। वहीं, परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के लिए सेट किए गए पेपर को सामान्य बताया है। हालांकि हिसाब के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की मुश्किलों को जरूर बढ़ाया। वहीं, विशेषज्ञों ने हिसाब के एक सवाल की अशुद्धि की आशंका जताई है। मैथ्स विषय के विशेषज्ञ अमित शर्मा ने बताया कि प्रोबेबिलिटी सेक्शन से आया एक सवाल गलत प्रतीत हो रहा है, क्योंकि प्रोबेबिलिटी कभी भी निगेटिव में नहीं होती। ऐसे में परीक्षा ले रही एजेंसी को इस सवाल को लेकर सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय और राहत का रास्ता निकालना चाहिए।
विज्ञापन

8160 अभ्यर्थियों ने पास किया था ग्राउंड
धर्मशाला वन सर्कल की वन रक्षक भर्ती का शारीरिक पात्रता परीक्षण 20 अक्तूबर को संपन्न हुआ था। इस परीक्षण में कुल 24,890 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से मात्र 8160 अभ्यर्थी ही भर्ती की इस पहली बाधा को पार कर पाए थे। इस प्रकार अब हर पोस्ट के लिए करीब 144 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठे। भर्ती में कुल 7507 लड़कों और 653 लड़कियों ने ग्राउंड पास किया है।
डॉक्यूमेंटेशन के लिए एक पद पर बुलाए जाएंगे तीन अभ्यर्थी
वन रक्षक भर्ती में अंतिम चरण में डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा। इसके लिए एक पद पर कुल तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इस चरण में कुल दस अंक होंगे। इसमें शैक्षणिक और अन्य योग्यता के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। इस चरण के बाद कुल अंकों के अनुसार फाइनल मेरिट के आधार पर कुल 57 वन रक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी।
नकल रोकने को तैनात रहेे 280 कर्मचारी
लिखित परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए वन विभाग के 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इसके अलावा 30 पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। वन वृत्त धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया परौर के राधा स्वामी केंद्र में दो लाख लोगों को बिठाने की क्षमता है। ऐसे में इतनी विशाल क्षमता वाले केंद्र पर आठ हजार अभ्यर्थियों की निगरानी करना आसान रहा।
क्या कहते हैं परीक्षार्थी
हिसाब के सवाल थे मुश्किल: अबलोक
अबलोक राजपूत ने बताया कि पेपर के बाकी सेक्शन ठीक थे। हिसाब के सवाल अपेक्षा से थोड़े मुश्किल थे। हिसाब के सवाल मुश्किल आने का असर अब लिखित परीक्षा की अंतिम कट ऑफ पर भी असर देखने को मिलेगा। अब मैरिट के लिए बनने वाली कट ऑफ थोड़ी कम रहेगी।
ओवरऑल आसान था पेपर : सर्वजीत
सर्वजीत धीमान ने बताया कि ओवरऑल पेपर आसान ही था। जिन अभ्यर्थियों ने थोड़ी सी मेहनत भी की होगी, वे पेपर में अच्छा स्कॉर बना लेंगे। बाकी अब काफी कुछ परिणाम के लिए बनने वाली कट ऑफ लिस्ट पर ही निर्भर करेगा।
जनरल नॉलेज के सवाल थे आसान: पंकज
पंकज चौधरी ने बताया कि जनरल नॉलेज के सवाल काफी आसान आए थे। जिन परीक्षार्थियों ने दो-तीन महीने अच्छे से जनरल नॉलेज की तैयारी की होगी, उनका इस पेपर में अच्छा स्कोर बनेगा। यह सेक्शन मेरिट में लाने के लिए काफी मददगार होगा।
विज्ञापन

मैथ्स अपेक्षा से थोड़ा मुश्किल था: समीर
समीर ने बताया जिन भी अभ्यर्थियों ने गंभीर होकर तैयारी की थी, उसके लिए पेपर काफी आसान था। हिसाब के सवालों ने जरूर अभ्यर्थियों को थोड़ा परेशान किया। इसके कारण कई परीक्षार्थियों को पेपर में समय प्रबंधन के लिए थोड़ी मुश्किल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें